प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने दिया त्यागपत्र

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अविवेक पूर्ण फैसले के विरोध में सदस्यों ने दिया त्यागपत्र।
राजेश शुक्ला प्रदेश सचिव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने बताया कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा लिए गए निर्णय वह खुद नहीं समझ पा रहे है। अदूरदर्शिता पूर्ण कदम उठाने से वह बाध्य हुए जिससे कि पूरी पार्टी का पूर्ण समर्पित कार्यकर्ता अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। ऐसे जमीनी स्तर के नेता पदाधिकारी गण अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के गठन के समय से ही तन मन धन से क्षेत्र को सिंचित कर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार कर क्षेत्र से अपनी दावेदारी को मजबूत कर रहे थे। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष के जल्दबाजी में लिए गए एक निर्णय के द्वारा सभी कार्यकर्ता पदाधिकारीगण अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के पुत्र एवं राष्ट्रीय महासचिव को टिकट देने से समाजवादी पार्टी ने इंकार कर दिया बाकी कार्यकर्ताओं की स्थित स्वता ही समझी जा सकती है। इस प्रकार से हजारों हजार कार्यकर्ता जो निरंतर मेरे संपर्क में है। मुझे फोन करते हैं। उन सब की पीड़ा से अपने आप को जोड़ते हुए मैं बहुत ही व्यथित मन से आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश सचिव पद से त्यागपत्र देता हूं और मेरे साथ जुड़े हुए दर्जनों पदाधिकारी अपना त्यागपत्र दे रहे है। जिसमे नाम निम्नवत है।
अतुल कांत मिश्रा पुर्व नगर उपाध्यक्ष, डॉ. धर्मेंद्र सिंह पूर्व नगर उपाध्यक्ष, राजू यादव नगर उपा, रवीं भारती, नगर सचिव, शादाब आलम, नगर सचिव, रामतीर्थ यादव, नगर सचिव, अरुण पुरोहित, नगर सचिव, राकेश यादव जी पूर्व पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष, सजीवन लाल पूर्व उपाध्यक्ष, उदयवीर रैदास, उपाध्यक्ष, आशीष गुप्ता, उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह, महासचिव, राम सिंह लोधी, महासचिव, शशांक शुक्ला, महासचिव, गौरव द्विवेदी, महासचिव, रंजीत रावत, महासचिव, मनीष कुमार, सचिव, सुरेंद्र सिंह, सचिव, अविनाश पांडेय, सचिव, जितेंद्र तिवारी, सचिव, अनमोल मुस्कान, सचिव
प्रमोद यादव, सचिव, गोलू सिंह, सचिव आदि दर्जनों कार्यकर्ताओ ने अपना त्याग पत्र दिया।



