लखनऊ

17 इंस्पेक्टरों को मिला चार्ज, तीन भेजे गये पुलिस लाइन

लखनऊ। एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस कमिश्नर से 17 निरीक्षकों एवं तीन उपनिरीक्षकों का कार्य क्षेत्र में बदला है। जिसमें विभूतिखण्ड प्रभारी अनिल कुमार, प्रभारी निरीक्षक बीबीडी अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक निगोहा विनोद कुमार यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन्स से आये उपनिरीक्षक विपिन सिंह को थानाध्यक्ष विकासनगर, निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक माल बनाया गया है। साथ ही 15 निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है।

Related Articles

Back to top button