अपराध
Trending

नशे की हालत में घर आये युवक ने लगायी फांसी

लखनऊ। इन्दिरानगर के तकरोही में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहंुची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सत्यम सिंह (24) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटे के कमरे से बाहर नहीं आने पर परिवार वालों ने रोशनदान से झांक कर देखा। जिसके बाद हादसे का पता चला। तकरोही निवासी परचून व्यापारी उदय राज सिंह के मुताबिक रविवार शाम बेटा सत्यम घर से बाहर गया था। देर रात वह नशे की हालत में घर लौटा। इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। सोमवार सुबह सत्यम ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई। जवाब नहीं देने पर मां को लगा कि सत्यम सो रहा है। शाम होने पर भी सत्यम नहीं उठा। भाई शिवम के मुताबिक रोशनदान से झांकने पर सत्यम का शव फंदे से लटकता मिला।

Related Articles

Back to top button