अपराधलखनऊ

संदिग्ध हालात में मिला बैट्री रिक्शा चालक का घर के बगल में शव

लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार फुरकान (28) दिलदार निवासी दौलतखेड़ा, दुबग्गा का शव उसके घर के पास सलमान के घर के सामने संदिग्ध हालात में मिला। उसके गले पर चोट के निशान थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण अस्पष्ट हो पायेगा। मृतक पांच भाई बहन है। मृतक घर में सबसे बड़ा था एवं बैट्री रिक्शा चलता था। वह अविवाहित भी था। शव मिलने के बाद से आसपास के लोगों में अफवाह का बाजार गरम है। फुरकान का शव वहां कैसे पहुंच और उसके गले पर चोट का निशान कैसा इस बात की पुलिस छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button