उत्तर प्रदेशलखनऊ

उ०प्र० चकबंदी लेखपाल संघ के अध्यक्ष अजय कुमार व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार बने

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ शाखा लखनऊ का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव पूर्व सूचनानुसार 14 जून को स्थान तहसील परिषद की मीटिंग हाल में प्रदेश अध्यक्ष चकबंदीकर्ता संघ के सरनाम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, अध्यक्ष की उपस्थिति में अजय कुमार को अध्यक्ष, रामेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश कुमार यादव मंत्री, अनुपम आनंद सिंह कोषाध्यक्ष व पीयूष तिवारी सम्प्रेक्षक का दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चकबंदी लेखपाल संघ आलोक यादव, मुख्य चुनाव अधिकारी व रत्नेश त्रिपाठी सहचुनाव अधिकारी एवं रणजीत सिंह, सहचुनाव अधिकारी व राजनाथ यादव सहायक चकबंदी अधिकारी, सरोजनी नगर लखनऊ तथा गौरवमई उपस्थित राजेश सिंह, प्रांतीय महासचिव चकबंदीकर्ता संघ सहजराम, प्रांतीय महासचिव चकबंदी लेखपाल संघ तथा प्रदीप पटेल रहें।

Related Articles

Back to top button