अपराध

नशे की हालत में मोटरसाइकिल सवार घुसा झाड़ियों में हुई मौत

रहीमाबाद (मलिहाबाद)। कोतवाली थाना क्षेत्र मलिहाबाद के चौकी रहीमाबाद के अंतर्गत कल रात एक मोटरसाइकिल जिसका नंबर यूपी 32 एलबी 9514 है। बाइक चालक नशे की हालत में रहीमाबाद से चलकर अपने गांव मोहज्जीपुर जा रहा था। रहीमाबाद रेलवे स्टेशन रेलवे क्रॉसिंग से पहले किसी तरह उसकी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और वह एक झाड़ी में घुसते ही बड़े गड्डे में जा गिर। ज्यादा रात होने के कारण वहां पर आसपास कोई नहीं था जिससे वह रात भर पड़ा रहा।
सुबह लगभग 6:00 बजे के आसपास कुछ स्थानीय लोग मॉर्निग वॉक के लिए निकले लोगों ने देखा कि एक बाइक नीचे झाड़ी में पड़ी हुई है। नजदीक से जाकर देखा तो उन्हें बाइक सवार भी नजर आया तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश के पास से कुछ डॉक्यूमेंट बरामद किए। जिससे पता चला की इसका नाम वीरेंद्र मौर्या पुत्र राम भजन निवासी मोहज्जीपुर का रहने वाला है। रहीमाबाद पुलिस ने तत्काल मृतक के घर वालों को सूचित किया और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button