लखनऊ

धूमधाम से मनाया गया FRCT का प्रथम स्थापना दिवस

लखनऊ। सर्वजन के हित में कार्य करने वाली संस्था FRCT का प्रथम स्थापना दिवस लखनऊ में स्थित रविन्द्रालय ऑडिटोरियम में धूमधाम से भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व रक्षा वैज्ञानिक डॉ० मोहम्मद आरिफ रहे। संस्थापक महेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि पूर्व रक्षा वैज्ञानिक डॉ० मोहम्मद आरिफ के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम में मुख्य आतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज एफआरसीटी के साथ मंच साझा करने पर बहुत खुशी हो रही है, संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि आज समाज के लिए एफआरसीटी जो कार्य कर रही है अद्भुत है छोटे से धनराशि से परिवार को इतना बड़ा सहारा देना अपने आपमें एक मिशाल है।
फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम की स्थापना 31 अक्टूबर 2024 को हुआ था वर्तमान समय में करीब 52 हजार सदस्य है, इसमें सभी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी है, इसमें 18 से 60 वर्ष के व्यक्ति इसके सदस्य बन सकते हैं। इसमें दो योजनाएं संचालित है आकस्मिक निधन एवं बेटी विवाह योजना। अभी तक एक वर्ष में 42 बेटियों के विवाह में 33.41 लाख का सहयोग एवं आकस्मिक निधन पर दो सदस्यों के नॉमिनी को 26.77 लाख का सहयोग संस्था द्वारा कराया गया है।
संस्थापक महेंद्र वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सर्वजन समागम का यह कार्यक्रम प्रथम स्थापना दिवस के रूप में आयोजित है एवं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान में यह कार्यक्रम समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि अब FRCT उत्तर प्रदेश के साथ अन्य राज्य हरियाणा, दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में संचालित हो रही है। अब यह संस्था पूरे भारत में कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह में 08 बेटियों को बेटी विवाह योजना का लाभ प्राप्त करने वाले पिता को सम्मानित किया गया एवं उनके विचार को सुना गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष रानी सिंह कुशवाहा एवं अध्यक्षता राम कुमार चाहर प्रदेश महामंत्री ने किया।

इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष रविन्द्र नाथ मिश्रा, प्रदेश सचिव मो० अय्यूब अंसारी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवसरन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अशोक यादव, प्रणव द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप कुमार, नीरज श्रीवास्तव, वीरपाल सिंह, सोमेश प्रभाकर, प्रदेश संगठन मंत्री अरुण सिंह कुशवाहा, प्रदेश संयुक्त मंत्री लवकुश वर्मा, यशवंत यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश कुशवाहा, प्रदेश आईटी सेल सचिन कुमार, पप्पू पासवान, प्रदेश कोर टीम दिलीप चौहान, नेहा गुप्ता, श्रीपाल सिंह एवं लखनऊ टीम से प्रियम त्रिपाठी जिलाध्यक्ष, दिलीप कुशवाहा उपाध्यक्ष, दीप कुमार पाल सदस्य, पारस कश्यप जिला आईटी सेल प्रभारी, आशीष सोनी, आलोक रंजन सहित प्रदेश के समस्त मण्डल टीम, जिला टीम, ब्लॉक टीम व ग्राम प्रभारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button