अपराधलखनऊ

प्रेम-प्रंसग में हुई हत्या के मामले में जेल गये युवक के परिजनों ने की न्याय की मांग

लखनऊ। सआतगंज थाना क्षेत्र में बीते 23 सितम्बर को हुए हत्या के मामले में हुई गिरफ्तारी को लेकर गिरफ्तार युवक के परिजनों ने न्याय की मांग की है। परिजनों के अनुसार पुलिस ने उनके लड़के को बिना सबुत के ही जेल भेजा दिया है। इस मामले में परिजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की मांग की है।
विदित हो कि 23 सितम्बर की सुबह 5.40 बजे थाना सआदतगंज पुलिस को हत्या की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर पहुंची पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक अली अब्बास पुत्र आरिफ जमीर निवासी हातानूर बेग थाना सआदतगंज को पड़ोस में रहने वाले हिमालय प्रजापति ने अपने घर पर बुलाकर सोनू एवं सौरभ प्रजापति के साथ मिलकर उसकी लाठी-डण्डों से पीट-पीटकर गम्भीर रूपे से घायल कर दिया। अली अब्बास की ट्रांमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हिमालय प्रजापति पुत्र स्व. कैलाश, सोनू, सौरभ प्रजापति पुत्र स्व0 हुबलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं इस मामले में सौरभ की मां रेखा ने न्याय की मांग उठाते हुए अपने बेटे को बेगुनाह बताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी है। आरोपी की मां का कहना है कि उनका बेटा निर्दोश फंसाया गया है। उसने कोई अपराध नहीं किया है। घटना की रात सौरभ 12.30 बजे अपने काम से लौटा था। उसके बाद वह घर पर खाना खाया और अपने होने वाली पत्नी से फोन बात करने लगा। घटना के वक्त शोर शराबा सुनकर सौरभ की मां रेखा ने अपने सभी बच्चों को घर के अंदर बंद कर लिया। पुलिस सुबह 4.00 बजे उनके घर पहुंची और उनके छोटे बेटे को जगाया और पूछताछ की, उसके बाद उन्होंने उसके बड़े बेटे के बारे में पूछा और उसे पूछताछ के बहाने थाने लेकर चली गयी और वहीं से उसको जेल भेज दिया। सौरभ की मां का आरोप है कि उनका लड़का बेगुनाह है। पुलिस ने उसके खिलाफ एक भी सबूत परिजनों को नहीं दिखाया है। सौरभ की मां ने वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की मांग करते हुए कहा है कि जिस लड़की से मृतक का प्रेम प्रसंग था। उस लड़की ने लड़के को रात में घर पर शादी के लिए बुलाया और उसी ने मारपीट की सूचना पुलिस को फोन पर दी, लेकिन पुलिस ने उसे आरोपी नहीं बनाया जबकि उसकी वजह से पूरी घटना हुई।

Related Articles

Back to top button