लखनऊ
राजाजीपुरम में लगाया गया वैक्सीनेशन कैंप

लखनऊ। राजाजीपुरम के मीना बेकरी स्थित अरुवन मेडिकल सेंटर पर 15 से 18 वर्ष एवं वयस्कों को टीके की पहल तथा दूसरी डोज लगाई गई।
कार्यक्रम के आयोजक अनूप शुक्ला ने बताया लगभग 250 से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई तथा वैक्सिनेशन टीम के सम्मान में तालियां बजाकर कोरोना वारियर्स के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर डॉ अरुण सक्सेना, पार्षद शिवपाल सांवरिया,पार्षद राजेश मालवीय,भाजपा नगर मंत्री यू एन पांडेय, मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्र, डॉ कुलभूषण शुक्ला, राजीव मिश्र, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिव्यांश गोयल सहित बहुत से समाजसेवी उपस्थित रहे।



