अपराध

बुद्धेश्वर पुल के नीचे मिला युवक का शव

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धेश्वर पुल के नीचे एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिश्रीलाल (35) पुत्र ननकहु निवासी भट्टामऊ का शव बुद्धेश्वर पुल के नीचे एक ठेले पर मिला। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिश्रीलाल अधिक शराब पीते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वही परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली हैं।

Related Articles

Back to top button