
लखनऊ। राजाजीपुरम क्षेत्र के सरीपुरा मानस बिहार इलाके में रविवार दोपहर ई रिक्शा चालक ने टीनशेड के पाईप में दुपट्टे के बने फंदे लटक कर की खुदकुशी कर ली। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तालकटोरा पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।।मूल निवासी उन्नाव हसनगंज जगदीशपुर निवासी 45 वर्षीय अनिल सिंह अपनी पत्नी माधुरी बेटा शिवम व दीपांशु के साथ राजाजीपुरम के सरीपुरा मानस बिहार इलाके में किराए पर रहकर ई रिक्शा चलाता था। शनिवार को कैसरबाग इलाके से अनिल सिंह का ई रिक्शा चोरी हो गया था। जिसकी वजह से अनिल काफी परेशान था। रविवार को दोपहर अनिल घर पर अकेला था और टीन शेड के पाइप में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। परिजन जब घर पहुंचे तब दरवाजा अंदर से बंद था और काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर किसी अनहोनी का अंदाजा लगाते टीन सेड को काट कर कमरे में उतरे। जहाँ अनिल सिंह फंदे से झूलता देख गया। यह देख सब के होश उड़ गए। जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों ने तालकटोरा पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में तालकोटा पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण आर्थिक तंगी लग रही है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण अस्पष्ट हो पाएगा।



