लखनऊ

पारा क्षेत्र के तिकुनिया में नहर में डूबे युवक का 22 घंटे बाद मिला शव

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के तिकुनिया इलाके में नहर में डूबे 34 वर्षीय सोनू पुत्र स्व. रामचंद्र का शव करीब 22 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। युवक तिकुनिया चौराहे पर एक चाय की दुकान पर काम करता था और अविवाहित था। बताया जा रहा है कि उसके परिवार में केवल उसकी मौसी ही हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोनू नशे की हालत में नहर की बाउंड्री वॉल पर बैठा हुआ था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिर गया और गहरे पानी में डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर रात तक करीब 100 मीटर के दायरे में पानी के भीतर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन अंधेरा और पानी के तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

सोनू, रिंकू और गोविंद निजी गोताखोर

बुधवार सुबह दोबारा शुरू किए गए तलाशी अभियान के दौरान निजी गोताखोर सोनू पुत्र बुधा निवासी हयातनगर घैला पुल की मदद से करीब 22 घंटे बाद शव को नहर से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button