लखनऊ

उधम सिंह करनावल गैंग के सक्रिय सदस्य लोकेन्द्र उर्फ लोकी को एसटीएफ ने दबोचा

लखनऊ। एसटीएफ को हत्या की घटना में वांछित व रुपये 50,000/-के इनामी तथा उधम सिंह करनावल गैंग के सक्रिय सदस्य लोकेन्द्र उर्फ लोकी को हापुड़ रोड पर खंजरपुर गेट के पास थाना मोदीनगर गाजियाबाद क्षेत्र गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने उसके पास से एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है।
राज कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ फील्ड इकाई, गौतमबुद्धनगर, पुलिस उपाधीक्षक, विनोद सिंह सिरोह व देवेन्द्र कुमार के निर्देशन में निरीक्षक सचिन कुमार ने हत्या के आरोप में वांछित रुपये 50 हजार का इनामी अभियुक्त लोकेन्द्र उर्फ लोकी को हापुड रोड पर खंजरपुर गेट के पास, थाना क्षेत्र, मोदीनगर गाजियाबाद के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त लोकेन्द्र उर्फ  लोकी ने पूछताछ पर बताया कि उसकी आयु लगभग 29 वर्ष है तथा कक्षा 9 पास है। उसका बड़ा भाई नवनीत नेहरा अपराधिक प्रवृत्ति का था, जो उधम सिंह करनावल गैंग के सदस्य हिमान्शू जाट निवासी करनावल, थाना सरूरपुर, मेरठ से जुड़ा हुआ था तथा उसके विरुद्ध कई अपराधिक मुकदमें भी दर्ज थे। इसी कारण उसका (लोकेन्द्र उर्फ  लोकी)भी झुकाव अपराध की तरफ हो गया था और उसकी हिमांशू जाट से अ’छी मित्रता हो गयी थी। वर्ष 2017 में उसके भाई नवनीत नेहरा ने जनपद मैनपुरी के करहल क्षेत्र में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की सुपारी लेकर हत्या कर दी थी और उसी समय घटनास्थल के पास ही पुलिस मुठभेड़ में नवनीत मारा गया। इस घटना के लगभग 06 माह बाद ही लोकेन्द्र उर्फ लोकी भी अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया, उसने (लोकेन्द्र उर्फ लोकी) एक सितम्बर, 2017 को 10 लाख रुपये की सुपारी लेकर हिमान्शू जाट एवं एक अन्य के साथ मिलकर जनपद मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के मोहद्दीनपुर निवासी मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें वह जेल गया था और लगभग 09 माह तक जेल में रहा था। इसी बीच इसके चाचा चन्द्रवीर और पिता विजयवीर के मध्य जमीन के विवाद को लेकर रंजिश चलने लगी और इसके (लोकेन्द्र उर्फ लोकी) चाचा चन्द्रवीर ने जमीन सतेन्द्र पाल निवासी बिसोखर थाना मोदीनगर गाजियाबाद को बेच दी थी। इसी जमीनी रंजिश के चलते लोकेन्द्र उर्फ लोकी ने अपने भाई आजाद एवं पिता विजयवीर आदि के साथ मिलकर सतेन्द्रपाल निवासी ग्राम रोरी, थाना मोदीनगर गाजियाबाद की 18 फरवरी 2019 को हत्या कर दी थी और इसी घटना में लोकेन्द्र उर्फ लोकी का भाई आजाद एवं पिता विजयवीर जेल में बन्द है। इस हत्या की घटना के सम्बन्ध में थाना मोदीनगर, गाजियाबाद पर मुअसं. 192/2019 धारा 302 भादवि का अभियोग दर्ज है।

Related Articles

Back to top button