अपराधसेहत

रहीमाबाद में बच्चों के झगड़े में पिटाई से मजदूर की मौत

छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
मलिहाबाद। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के रहीमाबाद में बच्चों के झगड़े को लेकर डेढ़ महीने पहले हुए विवाद में गुलजारी (45) पर हमला किया गया था। गम्भीर रूप से घायल गुलजारी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत होने की जानकारी मिलते ही मलिहाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर मलिहाबाद नित्यानंद सिंह के मुताबिक 24 नवंबर को गुलजारी के बेटे सूरज का गांव के ही कुछ बच्चों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद गुलजारी के घर पर दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे थे। बदले के इरादे से बुद्धा, राधेलाल, संदीप, अजीत, विजय और ज्ञानचंद ने धारदार हथियार से गुलजारी पर हमला किया था। आरोपियों ने गुलजारी के साथ उसके भाई सुरेश को भी बुरी तरह से पीटा था। धारदार हथियार की गहरी चोट लगने से घायल गुलजारी को परिवार वालों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह के मुताबिक बुद्धा, रामचंद्र, अजीत, राधे, संदीप और विजय के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई है। भाई सुरेश के मुताबिक गुलजारी को विपक्षियों ने मारा डाला है। बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर लगातार धमकियां मिल रही हैं। सुरेश के अनुसार उनके भाई पर जानलेवा हमला किया गया था। जिसकी शिकायत किए जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया था। शनिवार को गुलजारी की मौत की खबर मिलने के बाद से ही आरोपी लगातार घर के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे में डर है कि विपक्षी कोई बड़ी घटना कर सकते हैं। इस सम्बंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button