अपराध

पारा : पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

लखनऊ। पारा पुलसि ने आदर्श विहार कॉलोनी पारा में दहेज के लिए पत्नी अंकिता की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आोपियों ने दहेज के लिए अंकिता की हत्या कर दी। जिसमें में पारा थाने पर मायके वालों ने मुदकमा दर्ज कराया था। आरोपी पति राजेश सिंह को थाना पारा पुलिस ने दिन शनिवार को बुद्धेश्वर चौराहे के पास से गिरफ्तार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
थाना पारा प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी ने बताया कि कुछ समय पूर्व अंकिता नाम की युवती की हत्या उसके पति राजेश सिंह ने की थी। मृतका के परिजनों ने पति राजेश सिंह सहित राजेश सिंह के माता पिता और दो भाइयों के खिलाफ दहेज की मांग के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। जिसमें राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया शेष अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button