अपराधलखनऊ

एसटीएफ ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर असलहा बेचने वालों को किया गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से 02 ऑटोमैटिक पिस्टल व 03 कारतूस बरामद किया है।
हर्षित राय उर्फ लक्की थाना इन्दिरा नगर, लखनऊ मूल पता ग्राम कुरौली, पोस्ट गोठा, थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ व सुधांशु राय उर्फ बिट्टू जनपद गाजीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। एसटीएफ ने अभियुक्तों के फ्लैट नंबर-09, अशोका अपार्टमेंट, गणेश विहार कॉलोनी तकरोही, थाना इन्दिरानगर जनपद लखनऊ से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने एसटीएफ को बताया कि उसका अन्तर्राज्यीय स्तर पर एक संगठित गिरोह है, जो अवैध शस्त्रांे की तस्करी करता है। वह बिहार व मध्यप्रदेश जहाँ पर अवैध रूप से पिस्टलों का निर्माण किया जाता है, से प्रति पिस्टल रूपया 25 हजार में खरीदकर उ०प्र० के विभिन्न जनपदों तथा अन्य प्रदेशों में 40 से 50 हजार रूपये प्रति पिस्टल के हिसाब से बेचता है। पूर्व में भी ये लोग कई बार अवैध पिस्टल लाकर सप्लाई कर चुकें हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना इन्दिरानगर, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button