उत्तर प्रदेश

पुलिस ने चार वारंटियों को दबोचकर भेजा कोर्ट

लखीमपुर खीरी-थाना ईसानगर पुलिस द्वारा चार वारण्टी अपराधियों को दबोचकर कोर्ट में पेश किया गया।पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम (पूर्वी) के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ईसानगर पुलिस टीम द्वारा चार वारंटी अपराधियों शिवपाल 45 पुत्र धन्नी निवासी ग्राम हसनपुर कटौली थाना ईसानगर सकटू 65 पुत्र कन्धई निवासी ग्राम हसनपुर कटौली थाना ईसानगर सोबरन 52 पुत्र इतवारी निवासी ग्राम हसनपुर कटौली थाना ईसानगर तथा पुत्तीलाल पुत्र बल्देव लोध निवासी सिमरिया चहलार थाना ईसानगर को उनके घर के सामने से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button