लखनऊ

काकोरी में हत्या के बाद नहर में फेंका गया युवक का शव

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गांव के पास नहर में एक युवक का शव देखा गया। हत्यारों ने युवक की हत्या कर शव को नहर के किनारे पानी में फेंक कर फरार हो गए। मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो युवक की निशानदेही पर ही शव को बरामद किया गया है।
दिलीप यादव पुत्र स्व. राम कुमार यादव निवासी नकटौरा काकोरी का शव बड़ा गांव के पास नहर में मिला। दिलीप यादव 11अगस्त की सुबह 7:00 बजे से लापता था। परिजनों को शक है कि दिलीप की पत्नी ने ही दिलीप की हत्या कराई है। पुलिस ने इस मामले में नफीस नाम के युवक को हिरासत में लिया है। सूत्रों की मानें तो नफीस की निशानदेही पर ही पुलिस ने शव को बरामद किया है। फ़िलहाल लाश कई दिन पुरानी होने के कारण पूरी तरह से खराब हो गई है। दिलीप के दाहिने हाथ में डीएस लिखा व गोदना और त्रिशूल होने के कारण उसकी पहचान हुई। पुलिस की मानें तो वह अधिक शराब पीता था। जिसके कारण उसके घर वाले भी उसे परेशान रहते थे। अक्सर उसकी पत्नी व उसके परिवार में भी उसको लेकर विवाद होता था। दिलीप की मां शिव कुमारी ने भी उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है।जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इस हत्या में कितने लोग शामिल थे। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सूत्रों की माने तो घुरघुरी तालाब चौकी की पुलिस ने नफीस को उन्नाव जनपद से गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button