अपराधलखनऊ

बेखौफ बदमाशों ने ठाकुरगंज में युवक को मारी गोली

लखनऊ। राजधानी में बीती रात बेखौफ बदमाशों ने ठाकुरगंज इलाके में जिओ प्लान के संचालक के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डीसीपी पश्चिम ने बताया कि बीती रात भंवर क्रॉसिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने महेन्द्र मोर्या उम्र लगभग 30 वर्ष की गोली मार कर हत्या कर दी। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्दी हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में महेंद्र मौर्य के करीबियों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button