उत्तर प्रदेशलखनऊ

कोरोना के प्रति आम जन-मानस को जागरूक किया जाये : मुख्य सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में महत्वाकांक्षी जनपदों का रूपान्तरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रति आम जन-मानस को जागरूक किया जाये, ताकि आम जन मानस अपने व अपने परिवार को बीमारियों के बचाव कर सके। कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित 08 महत्वाकांक्षी जनपदों-बहराईच, बलरामपुर, चन्दौली, चित्रकूट, फतेहपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर एवं सोनभद्र की जनपदवार समीक्षा कर सम्बन्धित जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
कतिपय जनपदों में कोरोना के मामले बढऩे पर मुख्य सचिव ने वैक्सीनेशन की प्रगति बढ़ाने तथा निगरानी समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों का सेकण्ड डोज ओवर ड्यू हो गया है, उनसे इन्टीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सम्पर्क कर उनको सेकण्ड डोज दी जाये। कोरोना के प्रति जन मानस को जागरूक किये जाने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों को प्रेरित किया जाये तथा भीड-भाड़ वाले स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाये।  बैठक में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव नियोजन सुरेश चन्द्रा, प्रमुख सचिव पशुपालन सुधीर गर्ग सहित सभी सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा वीडियोकान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सभी 08 जनपदों के जिलाधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व अपर मुख्य सचिव नियोजन सुरेश चन्द्रा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जनपदवार प्रगति आख्या प्रस्तुत की। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button