लखनऊ

सिपाही भर्ती दौड़ में चार अभ्यार्थी हुए घायल

लखनऊ। सिपाही भर्ती के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में लखनऊ की 35 वीं वाहिनी पीएसी में मंगलपुर को 800 अभ्यर्थियों में 764 अभ्यर्थी शामिल हुए। 36 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल नह हुए। शामिल अभ्यर्थियों में 609 अभ्यर्थी पास हुए जबकि 155 फेल हो गए। दौड़ के दौरान चार अभ्यर्थी चोटिल हो गए।
35 वीं वाहिनी पीएसी में मंगलवार सुबह से अभ्यर्थी पहुंच गए थे। करीब सात बजे अभ्यर्थियों की परीक्षा शुरू कराई गई। इस दौरान डिजिटल घड़ी का इंतजाम परीक्षा स्थल पर किया गया था। परी में उस समय थोड़ा व्यवधान हुआ जब चार अभ्यर्थी चोटिल हो गए। इनमें एक अभ्यर्थी को बेहोशी गई थी पर कुछ समय बाद ही उसकी स्थिति सामान्य हो गई थी। शारीरिक दक्षता परीक्षा का मंगलव को दूसरा दिन था। पूरे प्रदेश में यह परीक्षा पीएसी की 12 वाहिनियों में कराई जा रही है। 60244 पदों पर हो रही इस परीक्षा में काफी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी शामिल हुई हैं।

Related Articles

Back to top button