अपराधलखनऊ

लखनऊ में तीन लोगों ने फांसी लगाकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों ने परिवारिक कलह एवं जीवन से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिनजों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
ठाकुरगंज में रहने वाले आजाद पुत्र चांद बाबू निवासी 70/21 बसन्त कुंज योजना थाना ठाकुरगंज ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उनके घर के पास मकान नम्बर 75/44 में मोहम्मद अजीज (25) पुत्र मोहम्मद रफीक ने चतुर्थ तल पर स्थित अपने कमरे में लगी खिड़की से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र ने पंचनामें की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मोहम्मद अजीज मजदूरी करता था। उसकी एक 07 माह की पुत्री है।
बाजारखाला में रात्रि करीब 12.00 बजे वैभव वर्म (16) पुत्र राजेश वर्मा निवासी-बेगम खेड़ा, टिकैतगंज ने अपने कमरे में छत में लगे पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिसके परिजनों ने फंदे से उतार कर इलाज के लिये ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। जहाँ पर डाक्टरों ने वैभव वर्मा को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपनी माता के साथ बाजारखाला थाना क्षेत्र में साड़ी की दुकान पर काम करता था।
बिजनौर में रहने वाले विजय कुमार सिंह चैधरी पुत्र स्व. राम वृक्ष सिंह चैधरी निवासी म0नं0 642 त्रिवेणी बिहार कालोनी मुल्लाही खेडा थाना बिजनौर ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि करीब 09.00 बजे उसने देखा कि उनका पुत्र संजय सिंह चैधरी (32) ने घर के द्वितीय तल पर खुले छत के लोहे के सीढ़ी में पैराशूट की रस्सी बांधकर फंदा बनाकर प्लास्टिक की कुर्सी रखकर रस्सी के सहारे झूल गया। यह देख उन्होंने तत्काल रस्सी काटकर अपने पुत्र को नीचे उतारा और देखा तो उनके पुत्र की मृत्यु हो चुकी थी। इस सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक तेजबहादुर सिंह ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों द्वारा बताया कि मृतक एसी, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण लगाने का कार्य करता था। मृतक के एक पुत्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button