उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने की आत्महत्या

लखनऊ। यूपी के सरकारी महकमे में तैनात एक बडे़ अधिकारी ने काम के दबाव में आकर मुम्बई एक इमारत की दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विमलेश कुमार औदित्य ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने मुंबई से एक इमारत की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
बता दें कि विमलेश तिलक नगर में तारा गगन हाउसिंग सोसा बिल्डिंग नंबर-95 की दूसरी मंजिल में रहते थे। बताया जा रहा है कि उनका ट्रांसफर लखनऊ हो चुका था, लेकिन अभी फिलहाल वो मुंबई में ही तैनात थे।
जानकारी के अनुसार इसी साल दिसंबर माह में उनका रिटायरमेंट होना था। पुलिस ने उनकी पत्नी से मामले की जानकारी ली है। पत्नी ने बताया कि छलांग लगाने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी ने बताया कि उनके पति ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पत्नी ने बताया कि पर्यटन विभाग का ऑफिस वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई में है।
विमलेश की पत्नी ने बताया कि उनके पति काम की वजह से काफी तनाव में थे। पुलिस के अनुसार डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी ने पुलिस को बताया कि काम के तनाव के चलते वह काफी तनाव में थे। उन्होंने बताया कि उनका ट्रांसफर लखनऊ हो गया था। जबकि उनका घर मुंबई में था। उन्होंने बताया कि काम के दबाव के चलते उनके पति ने दो महीने पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन लखनऊ स्थित पर्यटन विभाग के मुख्यालय के अधिकारियों ने उन्हें 31 मार्च तक काम करने के लिए कहा था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि उनकी पत्नी रमा ने कहा है कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है।
story by google

Related Articles

Back to top button