अपराध

कैटरिंग का काम करने वाले का शव नाले में पड़ा मिला, हत्या की आशंका 

लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र के रजनीखंड में मंगलवार रात कैटरिंग का काम करने वाले रमेश साहू (39) का शव नाले में मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिनाख्त करते हुए घरवालों को बताया। वही परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज  है । पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाही की जाएगी ।
राजनीखंड के रहने वाले रमेश कुमार साहू पूड़ी का ठेला लगाते थे। उसके साथ ही वह कैटरिंग का भी काम करते थे। पिता रामनाथ साहू के अनुसार मगंलवार को रमेश घर से निकला था। उसके बाद नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था।
पिता रामनाथ ने बताया कि रमेश के पास करीब 25 से 30 हजार रूपये थे। उसके कपड़ों से कैश और मोबाइल नहीं मिला। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले रमेश ने अपने दोस्त जो की पेशे से अधिवक्ता है उसे फ़ोन किया था। उसने बताया था कि कुछ लोग उसकी हत्या कर सकते है। इस बात पर अधिवक्ता दोस्त ने उसे दिलासा दिया था, कि कुछ नहीं होगा परेशान न हो। वही  इंस्पेक्टर आशियाना अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि नशे में रमेश नाले में गिर गया होगा। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार में दो भाई, बहन और दो बच्चे हैं। पत्नी बरखा उसको और बच्चों को छोड़ कर मायके में रहती है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार रमेश की मौत डूबने से बताई जा रहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button