अपराधलखनऊ

कनौसी पुल के पास नहर में मिले दो अज्ञात पुरुषों के शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

लखनऊ। थाना मानकनगर क्षेत्र में कनौसी पुल के पास बुधवार सुबह नहर के रेगुलेटर में दो अज्ञात पुरुषों के शव फंसे मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नहर से बाहर निकलवाया।

पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली थी कि कनौसी पुल के पास नहर के रेगुलेटर में दो शव फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया। मृतकों में एक की उम्र करीब 40 वर्ष और दूसरे की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है।

करीब 20 वर्षीय युवक की पहचान के प्रयास में पुलिस को उसके दाहिने हाथ पर “महाकाल” लिखा टैटू मिला है। पुलिस इसी पहचान चिन्ह के आधार पर भी युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने दोनों शवों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। दोनों मृतकों की पहचान कराने के साथ ही घटना के संबंध में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button