अपराधलखनऊ

युवती को कुल्हाड़ी से कांटने का प्रयास, पिता और पुत्र को किया मरणासन

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती पर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने कुल्हाड़ी से कांटने का प्रयास किया। वहीं उसके पिता और भाई को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। युवती की हालत गम्भीर बताया जा रहा है। इस सम्बंध में युवती के पिता ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट एवं जाने से मारने का प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस सम्बंध में जांच पड़ताल कर रही है।
बलदेव प्रसाद पुत्र स्व. रामरतन निवासी ग्राम शंकरखेड़ा कोडरा रायपुर, थाना मोहनलालगंज ने बताया कि सोमवार की रात 10.00 बजे हरिशंकर पुत्र स्व. सत्यनारायन, सुनील पुत्र हरिशंकर व सुजीत पुत्र हरिशंकर उसके घर के सामने समर सेबल जबरजस्ती भर रहे थे। जिसका बलदेव प्रसाद ने विरोध किया तो ने जान से मारने की नियत से आरोपियों ने पीड़ित की पुत्री पर कुल्हाड़ी से सर पर कई वार कर दिये। आरोपियों ने बलदेव व उसके पुत्र को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। इस घटना में युवती को गम्भीर चोटें आयी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसको एवं उसके परिवार को धमकी देते हुए कहा कि अगर पुलिस में शिकायत की तो तुम्हें और तुम्हारी बेटी को कही मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। बलदेव ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button