लखनऊ

रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

लखनऊ। रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बनसल बाबू (18) के रूप में हुई थी। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गोमती नगर थाने में नामजद तहरीर दी थी।

मृतक की मां मुन्नी देवी पत्नी रामेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पुत्र को पूर्व से कुछ लोगों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। उनके अनुसार 13 जून 2026 की रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में बनसल बाबू की मौत हुई और उसका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला।

परिजनों का कहना है कि मृतक का कुछ लोगों से पहले भी विवाद और मारपीट हो चुकी थी। इसी आधार पर परिवार ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए वीरेंद्र यादव, गोपी यादव, विनय यादव समेत अन्य लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। मृतक लकड़ी पॉलिश का कार्य करता था।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना की वास्तविकता सामने लाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button