अपराधउत्तर प्रदेश

डीजे को बंद कराना परिवार को पड़ा भारी, पूरे परिवार को दबंगों ने पीटा

लखनऊ । बिजनौर थाना क्षेत्र में मंगलवार को मुंडन समारोह में खुशियों का महौल था। सभी लोग आयोजित कार्यक्रम में शरीक हो डांस और मौज मस्ती कर रहे थे। किसी को यह नहीं पता था कि कुछ देर बात यहां दबंगों का जमकर तांडव होगा और खुशियों के रंग में भंग पड़ जाएगा। रात अधिक हो जाने पर डीजे को बंद कराना परिवार को भारी पड़ गया। दबंगों ने डीजे दोबारा बजाने की जिद की, लेकिन देर रात की अनुमति न होने के चलते उनकी नहीं चली। बस यही बात दबंगों को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने पूरे परिवार की जमकर पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। भीड़ जुटती देख आरोपी भाग खड़े हुए। लोगों ने घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया और थाने में तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मकदूमपुर कैठी निवासी वीरेंद्र कुमार के बेटे दीवान का मंगलवार को मुंडन था। कार्यक्रम में डीजे भी बज रहा था। अधिक रात होने पर वीरेंद्र कुमार और सुनील कुमार ने डीजे बंद करवा दिया। तभी अभिषेक, रामदेव व हरदेव नशे की हालत में आए और दोबारा डीजे चालू करने के लिए कहा। विनोद ने दोबारा डीजे चालू करने से मना कर दिया। इस पर उक्त लोग आग बबूला हो गए और मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट होते देख लोगों की भीड़ इकक्ठा हो गई और बीच बराव करना शुरू कर दिया। वीरेंद्र कुमार का आरोप है कि अभिषेक ने अपनी अपाचे बाईक हमारे और सुनील कुमार पर चढ़ा दी, जिससे दोनों लोगों घायल हो गए। उधर राजदेव और वासुदेव कहना है कि वीरेंद्र ने समारोह में आमंत्रित किया था, तभी हम लोग गए थे। वहां पर मौजूद इंद्रेश कृष्णा मुल्लाही खेड़ा निवासी कमल पिपरसंद निवासी सुनील लोगों ने एक राय होकर हम लोगों को व हमारी बेटी को मारा, जिससे उसका हाथ टूट गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button