लखनऊ

शकुंतला पावर हाउस अंतर्गत कई गांवों में बिजली व्यवस्था ठप, घंटों से आपूर्ति बाधित

लखनऊ। शकुंतला पावर हाउस अंतर्गत कई गांवों में बिजली व्यवस्था ठप, घंटों से आपूर्ति बाधित
लखनऊ के शकुंतला पावर हाउस अंतर्गत आने वाले कई गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कई घंटों से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कटौती के संबंध में जानकारी लेने के लिए जब उन्होंने शकुंतला पावर हाउस के फोन नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो नंबर लगातार व्यस्त (बिजी) मिलता रहा, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बहाल होने की कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
बिजली न आने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे चुके हैं और छोटे व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
वहीं, संबंधित जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए विभागीय टीम को लगाया गया है। बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है और जल्द ही क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।
क्षेत्रीय लोगों ने मांग की है कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं को समय-समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराए, ताकि अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button