अपराधउत्तर प्रदेश

किसान की छत से गिरकर मौत

कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव बालामऊ निवासी एक किसान की बीती रात छत से नीचे गिरने से मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने पंचनामा भर तक शव को मोर्चरी हरदोई ले गए।
बतातें चलें बालामऊ गांव निवासी 37 वर्षीय रामकुमार पुत्र स्व० छोटे लाल सोमवार की रात को खाना खाने के बाद वह छत पर चले गए थे। मध्य रात्रि में संतुलन खोने से वह छत से नीचे जा गिरे। कुछ गिरने की आहट पाकर पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए, मृतक युवक का परिवार दिल्ली में रहता है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। मंगलवार की सुबह परिजन मौके पर पहुंच गए। वही ग्राम प्रधान गीता देवी, राजस्व कर्मी व कोतवाली पुलिस सहित तहसीलदार संडीला को अवगत कराया। जिसके बाद मौके पर सभी अधिकारी आकर प्रक्रिया के तहत पंचनामा भरकर बॉडी को मर्चरी हरदोई ले गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button