अपराधलखनऊ

प्रापर्टी डीलर पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

लखनऊ। निगोहां पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों के बीच एक दुकान की खरीद और रुपयों को लेकर विवाद था। प्रॉपर्टी डीलर ने रुपये वापस नहीं किए थे। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की नियत से फायरिंग की।
इंस्पेक्टर अनुज चैधरी ने बताया कि दस सितंबर की रात प्रॉपर्टी डीलर शहंशाह कार से घर लौटे थे। गेट के पास पहुंचते ही बदमाशों ने शहंशाह पर फायरिंग की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि अस्पताल में भर्ती शहंशाह ने राजकमल पर हमला करने का आरोप लगाया था। जिसके आधार पर सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि शहंशाह ने एक दुकान कुछ वक्त पहले राजकमल को बेच कर रुपये लिए थे। बाद में पारिवारिक विवाद की बात कहते हुए शहंशाह ने दुकान की रजिस्ट्री दोबारा से अपने नाम करा ली थी। लेकिन बचे हुए सात लाख रुपये वापस नहीं किए थे। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर दस सितंबर की रात राजकमल ने प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक वारदात में दो और लोग भी शामिल थे। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button