लखनऊ

इंस्पेक्टर के पदोन्नति के बाद लुढ़का पारा का पारा

लखनऊ। पारा थाना प्रभारी बृजेश कुमार वर्मा के प्रमोशन के बाद से पारा का पारा और लुढ़कता नजर आ रहा है। मताहत मनमाने तरीके से कार्य करते देखे जा सकते है। थाने पर कई वर्षों से न तो हेड मुंशी, न ही सीसीटीएनएस प्रभारी एवं न ही कम्पयूटर आपरेटर की तैनाती है। जबकि एडिशनल निरीक्षक के रूप में दो इंस्पेक्टर तैनात है।
विदित हो कि पारा थाने में कई वर्षों से हेड मुंशी जीडी और सीसीटीएनएस प्रभारी एवं कम्पयूटर आपरेटर बगैर सारा कार्य हो रहा है। जबकि मौजूदा समय में थाना प्रभारी बृजेश कुमार वर्मा का प्रमोशन होने के बाद से ही थाने का सारा कार्य फोनवार्ता पर चल रहा है। एडिशनल इंस्पेक्टर पद पर प्रदीप कुमार एवं अजय कुमार यादव तैनात है। वहीं थाने में तैनात पुलिसकर्मी मनमाने तरीके से कार्य करते नजर आते है। हेड मुंशी का पद बहुत ही जिम्मेदारी वाला होता है। सूत्रों की माने तो वर्ष 2017-19 में हेडमुंशी रहे राम कृष्ण मिश्रा ने कई इंस्पेक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था। (पहली घटना) शनिवार के दिन एक युवक को शांतिभंग में चलान किया गया था। आरोप है कि जब युवक की तरफ से कुछ लोगों ने पैरवी की तो युवक को इस बात के लिए पीट दिया गया कि तुमने पैरवी क्यू करवाई। अब देखना यह है कि इन पदों पर अधिकारी एवं कर्मचारी कब आते है और पारा का पारा कब बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button