
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के मौंदा गांव में शनिवार को एक युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, अनुराग पांडे उर्फ संजू पांडे (33) पुत्र राजकुमार पांडे, निवासी ग्राम मौंदा, थाना काकोरी, ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर काकोरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया। टीम ने घटनास्थल और शव की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।



