अपराधलखनऊ

कार चलाते समय मोबाइल चल रहा था युवक, मोटरसाइकिल में मारी टक्कर दो घायल

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटर साइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। राहगीरों की माने तो युवक कार चलाने के दौरान मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। जिसके कारण हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति का दाहिना पैर टूट गया जबकि दूसरे व्यक्ति का सर व पैर में चोटे आयी है। जिनका इलाज पुराना पारा थाने के बाद द इलाइट अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस कार व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
मिली जानकारी अनुसार बाजार खाला निवासी सनी पुत्र स्व. प्रनिकेश शंकर व दीपक कुमार पुत्र महेश बाइक यूपी 42 एएल 1179 से ढोल बाजान के लिए जा रहे थे। तभी पुराना पारा थाने के पास यूपी 62 सीएल 9479 कार सवार सौरभ सिन्हा पुत्र विनोद कुमार सिन्हा निवासी जौनपुर ने कार चलाने के दौरान मोबाइल देखते हुए मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें सनी का दाहिना पैर घुटने के नीच से फैक्चर हो गया। वहीं दीपक को सर एवं पैरों में चोटें आयी है। घटना के बाद कार सवार को स्थानीय लोगों रोक लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दोनों घायलों का इलाज द इलाइट अस्पताल पारा में चल रह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button