कैसरबाग में होटल से 200 बोतल अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पश्चिमी जोन अंतर्गत कैसरबाग थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 बोतल हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर होटल में दबिश
थाना कैसरबाग पुलिस टीम ने 01 मार्च 2026 की शाम करीब 7:30 बजे मुखबिर की सूचना पर डायमण्ड होटल में छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध शराब के साथ होटल में ठहरे हुए हैं। कार्रवाई के दौरान तीनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
बिहार में खपाने की थी तैयारी
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बिहार राज्य में शराबबंदी और आगामी त्यौहारों के मद्देनजर हरियाणा से अंग्रेजी शराब लाकर बिहार में बेचने की योजना थी। पुलिस के मुताबिक, बरामद शराब की कुल 200 बोतलें हरियाणा निर्मित हैं।
बरामद शराब का विवरण
रॉयल स्टैग – 123 बोतल
ब्लेंडर प्राइड – 61 बोतल
सिग्नेचर – 08 बोतल
रेड लेबल – 08 बोतल
कुल – 200 बोतल अंग्रेजी शराब
गिरफ्तार अभियुक्त
सुनील (34 वर्ष) निवासी रक्सौल, जिला पूर्वी चम्पारण, बिहार
राहुल कुमार पासी (20 वर्ष) निवासी चकिया, जिला पूर्वी चम्पारण, बिहार
शुभम पटेल (21 वर्ष) निवासी साहबगंज, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार
मुकदमा दर्ज
तीनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना कैसरबाग में मु0अ0सं0 36/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में उ0नि0 अरविन्द कुमार, उ0नि0 रामकेश सिंह, उ0नि0 आदित्यनाथ उपाध्याय, उ0नि0 काशी सिंह कुशवाहा, का0 करमचन्द्र व का0 अनीश वर्मा शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



