अपराधउत्तर प्रदेश

आगरा में STF-पुलिस मुठभेड़, 50 हजार का इनामी शूटर घायल

आगरा । उत्तर प्रदेश की उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम की आज थाना एकता क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल बदमाश की पहचान पवन उर्फ कल्लू पुत्र संतराम निवासी सिरौली, थाना लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पवन कमिश्नरेट आगरा के थाना ताजगंज में दर्ज रंगदारी के मुकदमे में वांछित चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

🧨 कुख्यात गैंग का शूटर

पुलिस के अनुसार पवन, पश्चिमी यूपी के कुख्यात रणदीप भाटी – अमित कसाना गैंग का सक्रिय शूटर है। उसके खिलाफ हत्या के 4, रंगदारी के 2 समेत कुल 18 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

वर्ष 2021 में हत्या के एक मामले में उस पर 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। उस दौरान उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

🔫 जेल में बढ़ाए गैंग कनेक्शन

सूत्रों के मुताबिक जेल में रहने के दौरान पवन हरियाणा के कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में आ गया था। वर्ष 2025 में जेल से रिहा होते ही उसने बड़े पैमाने पर रंगदारी वसूलना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह गैंग दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था।

🚨 भारी मात्रा में असलहा बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कारतूस और अवैध असलहे बरामद किए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य फरार साथियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

➡️ आगरा में हुई इस मुठभेड़ को STF की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button