उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

यूपी के 15 जिलों में भारी व्रजपात की आशंका

User Rating: Be the first one !

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को यूपी के 15 से अधिक जिलों में अधिक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, लखनऊ और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है, लेकिन अगले चार-पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है।
अतुल कुमार का कहना है कि सोमवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर में बादल जमकर बरसेंगे। इसके अलावा पश्चिमी जिलों में भी तेज हवा के साथ वज्रपात और तेज बारिश के पूर्वानुमान हैं।
इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी
खासकर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के जिलों मध्यम से भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 35 से अधिक जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी की है। आगरा में सुबह से बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम खुशनुमा है। देर रात बूंदाबांदी से उमस से राहत मिली है।

Related Articles

Back to top button