अपराध

ऑटो चालक ने महिला कांस्टेबल के साथ की अभद्रता

लखनऊ. रविवार को देर शाम ऑटो चालक ने एक महिला कांस्टेबल के साथ अभद्रता की. बीच बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी आरोपी ने मारपीट और गाली गलौज किया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही महिला कांस्टेबल के तहरीर के आधार पर पुलिस विधि करवाई कर रही है.
पारा थाना क्षेत्र में महिला कांस्टेबल से हुई अभद्रता के मामले में पुलिस ने छोटू पुत्र केशन मौर्य निवासी संडीला को गिरफ्तार किया है. साथ ही उसका ऑटो UP32VN3106 को भी सीज किया है. पुलिस के अनुसार ठाकुरगंज में तैनात महिला कांस्टेबल देर शाम लोक भवन से ड्यूटी कर अपने घर डिप्टी खेड़ा आ रही थी.  तभी पारा डीजल टंकी के पास ऑटो चालक छोटू ने कांस्टेबल को वाहन से उतारा. किराए के रूप में महिला कांस्टेबल ने ऑटो चालक को ₹100 दिए तो चालक ने पैसे वापस न करते हुए अभद्रता करने लगा और गाड़ी लेकर भागने लगा. गाड़ी भगाने के दौरान ऑटो का पहिया महिला कांस्टेबल के पैर पर चढ़ गया. जब महिला कांस्टेबल ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और ड्राइवर को मारना पीटना शुरू कर दिया. सूचना पाकर पहुंचे पुलिस ने ड्राइवर को पड़कर थाने ले आई. पुलिस आरोपी ड्राइवर के खिलाफ विधि कार्रवाई कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button