अपराध

सऊदी अरब से लौटे युवक को बेहोश कर लूटा

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
लखनऊ। आलमबाग कोतवाली पुलिस ने सऊदी अरब से लौटे युवक को बेहोश कर लूटने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से लूटे गए 70 हजार रुपये, मोबाइल और लैपटॉप मिला है। आजमगढ़ निवासी मो. कौसेन सउदी में काम करता है। चार फरवरी को वह अमौसी एयरपोर्ट पर उतरा। जिसके बाद वह आलमबाग स्टेशन पहुंचा।
बस स्टेशन पर ही तीन युवक मिल गए। पीड़ित ने बताया कि वह आजमगढ़ जा रहा है। यह जानकारी मिलने पर आरोपितों ने भी आजमगढ़ जाने की बात कही। रास्ते में एक जगह आरोपितों ने नशीली चाय पिला कर उसे बेहोश कर दिया। फिर सामान लेकर भाग निकले। इंस्पेक्टर आलमबाग कपिल गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए चिनहट गंगा विहार निवासी मुनीर और शत्रुघन निषाद को गिरफ्तार किया गया। इस घटना को कारित करने में शहजादे भी शामिल था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं, आरोपित शत्रुघन के खिलाफ आजमगढ़ में गैंगरेप का मुकदमा भी दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button