अपराध

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जनपद के थाना इंचौली  पुलिस ने पांच लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ताश के 52  पत्तों सहित 5020 रूपये बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विदित हो कि थाना इंचौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर समसपुर रोड कच्ची सड़क मवीमीरा की ओर आम के बाग कस्बा लावड से फुरकान पुत्र इरफान, बिलाल पुत्र मुस्तकीम, साजिद पुत्र असगर, उम्मेद पुत्र इकबाल, रिजवान पुत्र अब्दुल रहीम समस्त निवासीगण कस्बा लावड थाना इंचौली मेरठ को जुआ खेलते हुए मय 52 पत्ते ताश व 5020/- रुपये सहित गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध धारा 13जी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button