अपराधउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

मूक-बधिर दम्पति की मासूम बेटी के साथ वैन चालक ने किया दुष्कर्म, प्रिसिंपल और दो टीचरों ने कहा रखना मुंह बंद

लखनऊ। कानपुर जिले के रावतपुर में आत्मा को झकझोर देने वाली वारदात हुई है। यहां एक मूकबधिर दम्पति की मासूम बच्ची के साथ एक हैवान ने दुष्कर्म किया। आरोपी हैवान ने प्रिसिंपल, दो टीचरों के साथ मिलकर बच्ची को डरा-धमका कर चुप कराने का प्रयास किया। बच्ची की नानी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कानपुर के रावतपुर में रहने वाले मूक-बधिर दम्पति की मासूम बेटी के साथ स्कूल जाने के दौरान वैन चालक ने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मासूम को स्कूल में छोड़ कर चला गया। अपने साथ हुई घटना की जानकारी बच्ची ने प्रिसिंपल को दी, लेकिन दुष्ट टीचरों ने आरोपी के साथ मिलकर डरा-धमका कर मुंह बंद रखने को कहा, डरी सहमी मासूम घर पहुंची और अपने साथ ही हुई घटना की जानकारी माता-पिता को दी। घटना से आहत परिजनों ने थाने में जाकर इसकी शिकायत की। पुलिस ने मासूम की नानी की तहरीर पर आरोपी वैन चालक, प्रिसिंपल और दो टीचरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफतार किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button