अपराधउत्तर प्रदेश

चरस तस्करी करने वाले को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। ट्रेनों के माध्यम से अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह एक सदस्य को जीआरपी चारबाग में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 03 किलोग्राम चरस बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 07 लाख रूपये बतायी जा रही है।
पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाओं की रोकथाम एंव अभियुक्तांे की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे लखनऊ संजीव कुमार सिन्हा एवं प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी चारबाग धर्मेंद्र सिंह के नेत्रत्व में गठित टीम नन्हे अंसारी पुत्र सुमनेल्लाह अंसारी निवासी मिर्जापुर, महसी थाना घरपा जनपद पूर्वी चम्पारन राज्य बिहार को प्लेटफार्म सं. 6/7 का अन्तिम छोर बाराबंकी साइड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button