अपराधउत्तर प्रदेश

इंस्पेक्टर महेश दूबे के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज

लखनऊ। दूसरों को कानून का पाठ पढ़ाने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ ही लखनऊ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। न जाने पूर्व में कृष्णानगर कोतवाल रहने के दौरान कितने अपराधियों को दुराचार जैसे मामले में जेल भेजा होगा। अब उसी कोतवाल के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज हुआ है, लेकिन यह आरोप कितना सही हैं यह पुलिस के जांच का विषय है। पुलिस की माने तो जांच के बाद ही कार्रवाई करना उचित होगा। लेकिन बात तो सही इंस्पेक्टर का मामला है जांच तो होनी ही चाहिए और मामला पुलिस विभाग से जुड़ा है तो छानबीन और अधिक होनी चाहिए। एफआईआर में नाम होने से किसी व्यक्ति को दोषी नहीं माना जा सकता है। अब देखना यह कि विकास नगर पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
पूर्व में कृष्णानगर कोतवाली में तैनात रहे इंस्पेक्टर महेश दूबे के खिलाफ एक महिला ने मारपीट, जान से मारने की धमकी, छेड़छाड़ एवं नशीला पदार्थ पिलाकर दुराचार करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला आरोप है कि कृष्णानगर निवासी इंस्पेक्टर महेश दुबे उसकी आपत्तिजनक हालत में वीडियो रिकार्ड कर रखी है। जिसे वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार दुराचार करता रहा है। दुराचार के बाद जब महिला प्रेगनेंट हो गयी तो महेश दूबे ने उसे काफी प्रताड़ित किया। साथ ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया तो यह जानकारी मिलते ही आरोपी इंस्पेक्टर ने महिला से उसका बच्चा भी छीन लिया। इस कार्य में उसकी पत्नी भी साथ देती थी। कृष्णानगर कोतवाली में तैनाती के दौरान भी यह काफी चर्चाओं में रहे है। सूत्रों की माने तो थाना प्रभारी होने के साथ ही साथ उनका निवास स्थान भी थाना क्षेत्र में था। जिसके कारण उन्हें जमकर धन अर्जित किया। इंस्पेक्टर विकासनगर अजय नारायण सिंह ने बताया कि महेश दुबे व उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button