अपराधउत्तर प्रदेश

सिपाही के खिलाफ दो थानों दुराचार का मुकदमा दर्ज

लखनऊ। हरदोई पुलिस में तैनात सिपाही के खिलाफ विकासनगर कोतवाली में दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप सिपाही की रिश्ते की बहू ने लगाया है। वहीं, विकासनगर में ही महिला ने आपत्तिजनक वीडियो बना कर ब्लैकमेल किए जाने की एफआईआर दर्ज कराई है। इसके अलावा इन्दिरानगर में नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।
जानकीपुरम निवासी महिला के मुताबिक वह नानी सास की तीमारदारी के लिए विकासनगर स्थित घर गई थी। वहां पर पति के मौसा आए थे जो उत्तर प्रदेश पुलिस में है। पीड़िता के अनुसार 23 फरवरी की रात वह कमरे में थी। इस बीच मौसा ससुर उसके कमरे में आ गए। आरोपी ने बहू के साथ गलत काम किया। विरोध करने पर पुलिस में होने की धौंस दिखाने लगा। मौसा ससुर की हरकत के बारे में महिला ने पति को बताया। जिसके विरोध करने पर आरोपी सिपाही गाली गलौज करते हुए झूठे मुकदमे में फंसवाने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। पुलिस कमिश्नर के पीआरओ से मिली जानकारी अनुसार आरोपी राजेन्द्र सिपाही के पद पर हरदोई में तैनात हैं। मौजूदा समय में उसकी पोस्टिंग पुलिस लाइन में है। वह राज्यसभा सांसद की सुरक्षा में तैनात है। वह 2011 बैंच का सिपाही है। इंस्पेक्टर विकासनगर अजय नारायण सिंह के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस सम्बंध में हरदोई एसपी को फोन वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनके पीआरओ ने बताया कि सिपाही के बारे में पता लगाया जा रहा है। इस बात की जानकारी नहीं हो पायी है। आरोपी सिपाही कहा पर तैनात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button