अपराध

अच्छा मुनाफा देने के नाम पर 82 करोड़ रूपये की ठगी

लखनऊ। विभूतिखंड कोतवाली में एक व्यक्ति ने 82 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की माने तो आरोपियों ने पीड़ित को बालू खनन के काम में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा देने की बात कही थी।
विक्रांतखंड निवासी राणा अजीत प्रताप सिंह के दोस्त आकाश द्विवेदी के जरिए गोरखपुर आजादनगर निवासी ब्रजेश कुमार सिंह से उनकी पहचान हुई। जिसने बालू खनन का पट्टा मिलने का दावा किया। आरोपी ने अजीत से कहा कि अगर उसकी फर्म में कोई व्यक्ति रुपये लगाता है तो उसे कुछ दिन में ही दोगुने रुपये वह लौटा देगा। भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने पट्टे से जुड़े कागज भी दिखाए। जिसके बाद अजीत सिंह ने करीब 82 लाख रुपये ब्रजेश को दिए। आरोपी ने दावा किया था कि वह करीब एक करोड़ 36 लाख रुपये लौटाएगा। विश्वास हासिल करने के लिए आरोपी ने एक करोड़ 30 लाख रुपये का चेक भी अजीत को दिया था। पीड़ित के अनुसार 82 लाख रुपये मिलने के बाद ब्रजेश ने उनसे सम्पर्क खत्म कर दिया। फोन भी नहीं उठाया। अजीत के छानबीन करने पर पता चला कि आरोपी पहले भी कई लोगों से इसी तरह रुपये ऐंठ चुका है। इंस्पेक्टर विभूतिखंड राम सिंह ने बताया कि ब्रजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button