अपराध

चोरों ने निर्माणाधीन मकान को बनाया निशाना

लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक जारी है। चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए उस घर में लगे टोटी, टाइल्स काटने की पांच मशीन व घर में वायरिंग के लिए लायी गई तारों को चोरी कर ले गये। इस सम्बंध में पीड़ित घर मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
रोशन सिंह पुत्र मणिकांत सिंह निवासी भूहर रिंग रोड ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि शीला गार्डेन आलमनगर में करीब 01 साल से अपना मकान बनवा रहे है। 18 तारीख की शाम काम खत्म होने के बाद अपनी निर्माणाधीन मकान में ताला बंद कर अपने घर चले आये। 19 तारीख की को उपकत निर्माणधीन मकान पर वापस आये तो देखा कि वहा पर रखे नल की टोटी, टाइल्स काटने की 05 मशीने व घर में वायरिंग की सारे तारे व अन्य सामान चोर चोरी कर ले गये। जिसके सम्बध में रोशन सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।

Related Articles

Back to top button