अपराध

संदिग्ध हालात में पीएसी के जवान को लगी गोली, मौत

लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र के रमाबाई मैदान में तैनात एक पीएसी जवान को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। जिससे इलाज के लिए आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डाॅक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
कांस्टेबल विपिन कुमार निवासी अलीगंज की ड्यटी रमाबाई मैदान में लगी थी। पुलिस वाहन रमाबाई मैदान के पास रूकी इसी बीच गाड़ी से गोली चलने की आवाज आयी। सभी जवान हरकत में आ गये। इस बीच गाड़ी के अंदर से जवानों को खुन बहता हुआ दिखायी दिया। जिसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान पीएसी जवान की मौत हो गयी। पुलिस की माने  तो गोली जवान के सिर को चीरती हुई बाहर निकल गई है।
इस सम्बंध में 12वीं वाहिनी पीएसी के अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा ड्यूटी मु.आ. 920440173 दीनानाथ यादव के हमराह में ड्यूटी बदली के बाद समाप्ति ड्यूटी कैम्प रमाबाई अम्बेडकर मैदान, लखनऊ दल मुख्यालय पहुंचने पर गाड़ी में पीछे बैठे आरक्षी विपिन के इंसास राइफल बट नम्बर 220 से गोली चली। जिसमें विपिन की मौत हो गयी। मामले की जांच की जा रही है। मृतक जवान विपिन मुलरूप् से ग्राम तेहरा, पोस्ट- अण्डला, थाना-खैर, जनपद अलीगढ़ का रहने वाला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button