अपराधउत्तर प्रदेश

गिरफ्तार करने गई पुलिस पर बदमाश ने किया फायर, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

लखनऊ। वारंटी को गिरफ्तार करने गई कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम पर बदमाश ने तमंचा से फायर झोंक दिया। इसके चलते पुलिस को बचाव के लिए पीछे हटना पड़ा। अंत में घेरेबंदी कर पुलिस ने उसे शनिवार देर रात नदावर बंधे से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को सीएचसी में मेडिकल के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
मामला जनपद देवरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के भठवांधरमपुर वार्ड का है। जहां हरिवंश यादव कोतवाली क्षेत्र का शातिर अपराधी है। वह काफी दिनों से एक मामले में फरार चल रहा था। इसमें पुलिस को उसकी तलाश थी। इसी बीच शनिवार की देर शाम कोतवाल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रिजेश कुमार, संतोष यादव व कविभूषण के साथ क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले। इसी बीच हरैया तिराहे पर हरिवंश की तलाश में एसओजी के एसआई शाहिद, हेड कांस्टेबल शशिकांत राय, कांस्टेबल दिव्यशंकर राय, प्रशांत शर्मा व सुदामा यादव मिले। वे अपराधियों के बारे में चर्चा करते हुए नदावर बंधे की तरफ निकले, जहां शातिर अपराधी हरिवंश यादव को देखकर एसओजी व पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार करने पहुंची। इसी बीच हरिवंश ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग की। इसके चलते अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली पुलिस ने हरिवंश को गिरफ्तार कर उस पर हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान जब पुलिस एक मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने फायर कर दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

Related Articles

Back to top button