अपराधउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

डीजे के शोर में नाबालिग के साथ बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

लखनऊ। लखनऊ में शादी समारोह के दौरान सात साल की मासूम के साथ रेप की वारदात हुई है। आरोपी नाबालिग को मैरिज हॉल से उठाकर अपने साथ ले गए और फिर रेप किया।
गंभीर हालत में मिली मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेप करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। दूसरा फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन मौके से उसकी बाइक बरामद हुई है।
दरअसल, शहर के बंथरा थाना इलाके में मौजूद मैरिज हॉल में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शादी समारोह चल रहा था। डीजे पर तेज आवाज में गाने बज रहे थे। रात करीब एक बजे दो युवकों ने लोगों की नजरों से बचते हुए शादी में आई सात साल की मासूम को पकड़ा और एकांत में ले गए इसके बाद दोनों ने एक-एक कर मासूम के साथ रेप किया।
इधर, हॉल में मासूम दिखाई नहीं दे रही थी तो उसकी तलाश शुरू हो गई पूरे हॉल में बच्ची को ढूंढा जा रहा था। तभी किसी को उसके चीखने की आवाज सुनाई दी। जहां से चीखने की आवाज आ रही थी। जब लोग वहां पहुंचे तो मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए। लोगों ने तुरंत ही मासूम के साथ गलत काम करने वाले एक युवक को पकड़ लियाल, लेकिन दूसरा आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया।
घटना की सूचना सूचना बंथरा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने फरार हुए आरोपी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
यह है पुलिस का कहना
एडीसीपी साउथ मनीषा सिंह ने कहा है कि मासूम के साथ हुए रेप मामले में उसके परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। रेप करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है और मासूम का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button