अपराध

तेज रफ्तार THAR ने टाइल्‍स लगा रहे मजदूरों को रौंदा, दो की मौत

लखनऊ। राजधानी में लापरवाही से वाहन चलाने वालों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। रोजना राजधानी में लगभग 50 से अधिक एक्सीडेंट के मामले प्रकाश में आते है। जिसमें लगभग 10 से 15 मुकदमें पंजीकृत किये जाते है। एक्सीडेंट जैसे मामलों में कठोर कार्रवाई न होने के कारण कार चालक और भी लापरवाही से वाहन को चलाते है। जिसका नतीजा एक्सीडेंट जैसे मामले प्रकाश में आते है।

यह भी पढ़े : जंगली सूअर के दांत की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार

ताजा मामला महानगर थाना क्षेत्र के पेपर मिल कालोनी तिराहे के पास का है। बुधवार देर रात तेज रफ्तार थार ने स्मार्ट सिटी के तहत सड़क की मरम्मत में लगे दो मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को दोनों की मौत हो गई।
महानगर पुलिस ने छानबीन के दौरान शवों की पहचान कर घरवालों को जानकारी दी। हादसे में निशातंगज निवासी सुरेंद्र गौतम और उनके साथी मजदूर की मौत हुई है। दोनों टाइल्स बिछाने का काम कर रहे थे।

यह भी पढ़े : आफताब ने कई हथियारों से किए श्रद्धा के 35 टुकड़े, पांच धारदार चाकू बरामद

परिवारजन का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें देर से सुरेंद्र की मौत की जानकारी दी। पोस्टमार्टम कराने के बाद घरवाले शव लेकर निशातगंज चौराहा पहुंचे और गुरुवार शाम को जाम लगा दिया। परिवारजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। सुरेंद्र के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। घरवालों ने सुरेंद्र की पत्नी को नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग की। प्रदर्शन के दौरान वहां पर जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह परिवारजन को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद घरवाले शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकले।

यह भी पढ़े : नायरा पेट्रोल पम्पों में अतिरिक्त मदरबोर्ड लगाकर तेल चोरी करने वाले को किया गिरफ्तार
आरोप है कि थार में चालक के अलावा अन्य लोग भी सवार थे। दुर्घटना के बाद आरोपित गाड़ी छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। आरोप है पुलिस अभी तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ित परिवार ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। एसीपी महानगर जया शांडिल्य के मुताबिक आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़े : हर्ष फायरिंग में किशोरी को लगी गोली, हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button